पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, सात गंभीर
मुरादाबाद : यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगा
मुरादाबाद : यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों की जानें जा रहीं हैं और काफी तादाद में कई घायल भी हो रहे हैं। पुलिस विभाग लोगों को जागरूक भी करता है लेकिन इसका ज्यादा असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैलसा रोड पर हुआ हादसा
शुक्रवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कैलसा रोड पर एक पिकअप तेज रफ्तार से जा रही थी। इसमें काफी लोग भी बैठे हुए थे। इस दौरान इसी रोड पर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। नतीजा पिकअप रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर भी जुट गए। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को निकालने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आनन फानन में घायलों को ले जाया गया अस्पताल
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। इस हादसे में भोजपुर निवासी सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य आंशिक रूप से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।