एक साल में ही प्रदेश सरकार ने खोया जनता का भरोसा
मुरादाबाद : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई लेकिन एक साल में ही इस सरकार
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 05:50 PM (IST)
मुरादाबाद : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई लेकिन एक साल में ही इस सरकार से जनता का भरोसा टूट चुका है। पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसका असर गोरखपुर व फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में देखने को मिला।
ये बातें सम्भल में सूबे की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुई बैठक में सईद अख्तर ईसराइली ने कही। उन्होंने कहा कि जनता को वादों के नाम पर धोखा मिला। बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, रिश्वत खोरी लगातार बढ़ रही है। किसानों को ऋण माफी के नाम पर धोखा मानवाधिकार का हनन कर एन काउन्टर, रेप, हत्या, खनन, अवैध कब्जे लगातार बढे रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें