विपक्ष का गठबंधन बिना दूल्हे की बारात : नकवी
मुरादाबाद : मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन बिन दूल्हे की बरात।
मुरादाबाद : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन बिन दूल्हे की बारात है। लोकसभा चुनाव में भाजपा पर इस गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। विपक्षी परेशान हैं, हैरान हैं। उन्होंने बेमेल गठबंधन बनाया है जो स्वयं उनके लिए चुनौती है। वे कन्फयूजन में हैं। बाजा बारात तैयार है, दूल्हे का पता नहीं। इस गठबंधन में दो दर्जन लोग प्रधानमंत्री बनने के दावेदार हैं, इसलिए यह गठबंधन किसी भी हालत में सफल नहीं हो सकता।
केंद्रीय मंत्री रविवार को रामपुर में शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपाइयों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देश एवं विदेशों में भी बढ़ गई है। सभी उनका सम्मान कर रहे हैं,लेकिन विकास एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है। मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर देश के विकास व देश की सुरक्षा के प्रति भ्रम पैदा करने की साजिशें कर रहे हैं। मोदी आज पूरे देश में विकास का प्रतीक बन गए हैं और पूरी दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है, लेकिन विपक्षी इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं। यह विकास गरीब किसान, नौजवान की हिस्सेदारी का पर्याय बन गया है। मोदी ने बिना भेदभाव के विकास की इबारत लिखी है। इसे दुनिया की कोई भी सुपारी और सरौता नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मोदी सरकार द्वारा कराया गया विकास लोगों के दिलों पर छा गया है। उन्होंने कहा कि पनवड़िया रेलवे क्रा¨सग पर सालों से अधर में लटका ओवर ब्रिज शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की थी और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा था। अगले माह ओवर ब्रिज पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इस मौके पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रपाल ¨सह, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, ख्यालीराम लोधी, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडेय, राजीव मांगलिक, जुगेश अरोरा, जगपाल ¨सह, महा¨सह राजपूत, महेश मौर्य, नरेंद्र गंगवार, पन्ना लाल सैनी, अजय तिवारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, दिलीप अरोरा, अतहर अब्बास नकवी, अवधेश शर्मा, ऋषि पांडेय व राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।