Move to Jagran APP

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, महिला की मौत

मुरादाबाद : कभी-कभी घरेलू कलह की कीमत परिवार के किसी सदस्य को जान खोकर चुकानी पड़ती

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Feb 2018 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2018 01:07 AM (IST)
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, महिला की मौत
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, महिला की मौत

मुरादाबाद : कभी-कभी घरेलू कलह की कीमत परिवार के किसी सदस्य को जान खोकर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ अमरोहा जिले में। यहां एक परिवार में पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई।

loksabha election banner

यह घटना नगर कोतवाली के एक मुहल्ले की है। यहां रहने वाले युवक की शादी पांच साल पहले पास के मुहल्ले की ही युवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पहले हुए विवाद को कई बार रिश्तेदारों ने समझा कर शांत करा दिया था। परंतु दो दिन पहले दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इस बार पति-पत्नी के बीच ज्यादा विवाद बढ़ गया। शुक्रवार शाम को भी विवाद हुआ था। पति दूसरे कमरे में जाकर सो गया। शनिवार सुबह को परिजनों को विवाहिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। चर्चा है कि उसने गृहक्लेश के चलते जहर खाकर जान दी है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के मायकेवाले भी आ गए। मृतका के मायकेवालों व ससुरालियों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। सोमवार देर शाम मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.