Move to Jagran APP

शहर में पाली भैंस तो भरना पड़ेगा जुर्माना

मुरादाबाद : अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पशु पालन गंदगी का सबसे बड़ा कारण है। शहरी क्षेत्र में लगभग

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 04:05 PM (IST)
शहर में पाली भैंस तो भरना पड़ेगा जुर्माना
शहर में पाली भैंस तो भरना पड़ेगा जुर्माना

मुरादाबाद : अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पशु पालन गंदगी का सबसे बड़ा कारण है। शहरी क्षेत्र में लगभग 6000 करीब भैंस पल रही है। इन भैसों का गोबर पशु पालक उठाकर खेतों में फेंकने के बजाए पानी से नालियों में बहा देते है। ऐसे में शहर के अधिकतर नाली और नाले गोबर से भरे रहते है। गोबर को साफ करते-करते पालिका के सफाई कर्मचारी भी परेशान है। पालिका ने इन्हें कई बार नोटिस दिया लेकिन यह बाज नहीं आ रहे है। ऐसे में नपा ने शहर में भैंस पालन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है।

loksabha election banner

सफाई व्यवस्था है रामभरोसे

शहर में सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। शहर में मुल्लाना, जामा मस्जिद, चौक, तहसील, गुजरी, कटरा, कटकुईं, छेवड़ा, कुरैशी, नोबतखाना, लकड़ा, अहमदनगर, नखासा, कोट, शिवद्वारा, अफागानान और बटवाल सहित आदि कई ऐसे में मुहल्ले हें जहां बड़े पैमाने पर पशु पालन का कार्य होता है। यहां एक दो नहीं बल्कि 20 से 30 की संख्या में एक-एक पशु पालक के पास भैंस हैं। भैंस से निकलने वाले दूध को बेंच कर यह जीवकोपार्जन करते हैं। मगर पशुओं के कारण मुहल्लों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह गोबर और गंदगी का ढेर लगा रहता है। पशुपालक सफाई पर बिनकुल ध्यान नहीं देते है। पशु पालक गोबर को पानी से नालियों में बहा देते है।

छह लाख लीटर पानी का होता है दुरुपयोग

नगर पालिका की मानें तो प्रतिदिन सिर्फ गोबर फेंकने में छह लाख लीटर पानी का दुरुपयोग होता है। एक ओर जहां लोग स्वच्छ पानी को तरस रहे है वहां नगर पालिका क्षेत्र में पानी का भयंकर दुरुपयोग हो रहा है। दूसरे नालियों के गोबर जाने से ज निकासी ठप हो जाती है। प्रतिदिन एक वार्ड के सफाई कर्मचारी लगभग एक ट्राली तो गोबर इन नलियों से निकालते है। उसके बाद भी नालियों में गोबर भरा रहता है। नगर पालिका की सत्ता संभालने में बाद पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने इन पशुपालकों की मी¨टग बुलाकर शहर से बाहर पशुपालन करने का निर्देश दिया था। न मानने पर नगर पालिका ने इन्हें कई बार नोटिस जारी किया। मगर इनका कार्य चालू है। ऐसे में नगर पालिका अब इनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने जा रही है। शहर में पशु पालन करने वालों पर नगर पालिका जुर्माना लगाएगी।

पशुपालकों की वजह से बढ़ रही गंदगी

पशु पालक की वजह से शहर में गंदगी व्याप्त है। कई बार नोटिस के बाद भी यह नहीं मान रहे है। ऐसे में अब इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है। शहर में पशुपालन करने वालों पर नगर पालिका जुर्माना लगाएगी। एक भैंस पर करीब 500 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

शशि जैन, पालिकाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.