ट्रैक्टर-ट्राली ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
मुरादाबाद : तेज रफ्तार और असावधानी की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों की जान
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 10:27 AM (IST)
मुरादाबाद : तेज रफ्तार और असावधानी की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों की जानें जा रहीं हैं। शुक्रवार को भी एक सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
रामपुर के बिलासपुर में नैनीताल रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। इसमें बैठी तीन सवारियां चोटिल हो गई, जबकि बिलासपुर के डाम कालोनी निवासी 35 वर्षीय दिलीप ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। वहीं युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें