स्वास्थ्य विभाग से दूरी बनाकर पकड़ी नफीसा
मुरादाबाद : शहर में नशे के सौदागरों को खोजने के लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त अभियान चल
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 02:18 AM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 02:18 AM (IST)
मुरादाबाद :
शहर में नशे के सौदागरों को खोजने के लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त अभियान चला रहा है। मंगलवार को गलशहीद थाना क्षेत्र में नफीसा के घर से नशे के इंजेक्शन और दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े से लोगों को पता लगाने के लिए खुफिया विभाग के अफसरों से मदद ली जा रही है। अफसरों को अंदेशा है कि इस काम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि थोक दवा व्यापारियों का स्टॉक भी चेक किया जाएगा, जिसके बाद ही यह पता लग पाएगा कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर नशे की दवाओं की खरीद कहां से होती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें