फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट
मुरादाबाद : अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर के पौरारा गांव में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है।
मुरादाबाद : अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर के पौरारा गांव में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है।
जगवती की यह दूसरी शादी थी
थाना असमोली के गांव सैदपुर निवासी जगवती (28) की शादी चार वर्ष पूर्व पौरारा निवासी संजीव के साथ हुई। जगवती की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से एक वर्ष के बेटे यश को वह अपने साथ लेकर आई थी। संजीव से एक वर्ष की बेटी अंशिका है। देररात में जगवती का शव घर में फांसी पर लटका होने की सूचना पाकर मायके वाले पौरारा पहुंचे।
आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटकाया
शव देखकर उन्होंने विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं तहरीर के आधार पर पति संजीव, ससुर छत्रपाल, सास गनेशी तथा देवर देवेंद्र ¨सह के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर लिया।
पति व सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की जांचकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। दूसरी तरफ पुलिस ने पति व सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मासूम यश के बयान दिलाएंगे मां को इंसाफ
विवाहिता जगवती को उसके साथ आए पहले पति के बेटे यश के बयान इंसाफ दिलाएंगे। दरअसल मृतका का पति संजीव शराब पीता है। जगवती शराब पीने का विरोध करती थी। घटना से कुछ समय पूर्व पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसी बीच पति ने पांच वर्षीय पुत्र यश व एक वर्षीया बेटी अंशिका को सौ का नोट देकर गांव में ही परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदने भेजा था। बच्चों के लौटने पर पिता दावत खाने के लिए घर से निकल गया।
बच्चों ने मां का शव लटका देखकर शोर मचाया
बच्चों ने मां का शव लटका देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं बेटे यश के बयान लिए हैं। सूत्रों की मानें तो यश के बयान मृतका जगवती को इंसाफ दिलाएंगे। मायके वालों की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
डीके शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना आदमपुर।