नारी निकेतन में जिलाधिकारी ने परखा कोना-कोना, व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद
मुरादाबाद :शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नारी निकेतन के साथ ह
मुरादाबाद :शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नारी निकेतन के साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह और बाल आश्रय गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी ली। मंगलवार को जिलाधिकारी को निरीक्षण में सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इससे पहले एसीएम और एडीएम सिटी के द्वारा इन संस्थाओं में निरीक्षण कार्य किया जाता था।
नारी निकेतन में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने सबसे पहले संस्था में रहने वाली महिलाओं की जानकारी मांगी। इस दौरान नारी निकेतन में 25 महिलाएं मौजूद थीं। जबकि एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी ने रजिस्टर को चेक करने के साथ ही अस्पताल से जानकारी लेकर सूचना की पुष्टि भी की। इस दौरान नारी निकेतन में लगे सीसीटीवी भी चेक किए गए। युवतियों से बात कर सुविधा और परेशानियों के बारे में पूछा। इसके बाद वह किशोर संप्रेक्षण गृह पहुंचे।
जिलाधिकारी ने यहां पर बच्चों से बातचीत करने के साथ ही वहां लगे टेलीविजन में आने वाले चैनलों को स्वयं देखा। जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह को अधीक्षक को निर्देश दिए कि बच्चों को शिक्षाप्रद चैनल ही दिखाएं। जिससे उनका ज्ञानवर्धन हो सके। मुख्य द्वार का सीसीटीवी खराब होने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते सीसीटीवी खराब हो गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह में किशोरों की संख्या अधिक होने के कारण नए पेशाबघर का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह चंद्रनगर स्थित बाल आश्रय गृह पहुंचे। बाल आश्रय गृह में निरीक्षण के समय 27 बच्चे मिले। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बच्चे की कांउसलिंग कराने के साथ ही उनके परिवार से भी संपर्क करने के लिए निर्देशित किया।
प्रत्येक महिला से अलग-अलग बातचीत कर जाना हाल
नारी निकेतन में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने सबसे पहले संस्था में रहने वाली महिलाओं की जानकारी मांगी। इस दौरान यहां 25 महिलाएं मौजूद थीं। जबकि एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जिलाधिकारी ने रजिस्टर को चेक करने के साथ ही अस्पताल से जानकारी लेकर सूचना की पुष्टि भी की।