कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी ने मोहा मन
मुरादाबाद, जासं : नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में महा विष्णु पुराण कथा के दौरान राम जन
मुरादाबाद, जासं : नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में महा विष्णु पुराण कथा के दौरान राम जन्मोत्सव मनाया गया और कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बाल व्यास कपिल देव ने कहा कि विष्णु की कथा सुनने से जीवन में जो समस्याएं हैं वह दूर होती हैं। ओमसंस परिवार की आरती उतारी। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान राजेश निझावन, संजय स्वरूप, नीता रानी, प्रसून अग्रवाल, आशीष गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल मौजूद थे।
पुरुषोत्तम मास की महिमा का वर्णन
मुरादाबाद : इस्कान की ओर से श्री राम कथा एवं भजन संध्या में भगवान का गुणगान और पुरुषोत्तम मास की महिमा का हुआ वर्णन। दीनदारपुरा में श्रीराम कथा एवं रामगंगा विहार भजन संध्या हुई। आचार्य धीरशान्त दास ने कहा कि यह जरुरी नहीं कि जीवन में हमेशा प्रिय क्षण ही आएं दूसरे लोगों का अनुकूल व्यवहार ही हमें प्राप्त हो। अपमान, शोक, वियोग, हानि, असफलता आदि तमाम स्थितिया आती रहती हैं और जाती भी रहती है। दुनिया का कोई भी शरीर धारी जीव इन विविधताओं से बच नहीं पाता। उन्होंने कहा कि जीव को अपना अंत:करण शुद्ध करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कथा सुनकर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा का आनंद उठाया। व्यवस्था में डॉ.रेखा जिन्दल,आनन्द अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,कमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल,अमित सक्सेना,सोनू सक्सेना,देवी प्रकाश सक्सेना,बीना सक्सेना के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।