Move to Jagran APP

सम्मान से नवाजे गए सफाई कर्मी

स्वच्छता ही सेवा है। यह बात सिर्फ सफाई कर्मचारियों पर ही नहीं हर एक नागरिक पर लागू होती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 02:08 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 02:08 AM (IST)
सम्मान से नवाजे गए सफाई कर्मी
सम्मान से नवाजे गए सफाई कर्मी

मुरादाबाद : स्वच्छता ही सेवा है। यह बात सिर्फ सफाई कर्मचारियों पर ही नहीं हर एक नागरिक पर लागू होती है। अगर घर की तरह सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना सीख जाएंगे तो महानगर एक दिन स्वच्छता में नंबर वन होगा। यही नहीं जो सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वाह जिम्मेदारी से करते हैं वही सम्मान पाते हैं। दैनिक जागरण की ओर से सोमवार को ऐसे ही स्वच्छता के कर्मठ सिपाहियों को सम्मानित किया गया। नवीन नगर वार्ड-सात, झांझनपुर-हरथला वार्ड-आठ, सिविल लाइंस वार्ड-13, रामगंगा विहार वार्ड-34 के पांच-पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि एवं एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त व विशिष्ठ अतिथि एवं नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

मिगलानी सेलीब्रेशन में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। यह बात सफाई कर्मचारी चरितार्थ करते हैं,जो रोज सुबह दूसरों के घरों के आसपास सफाई करते हैं। सफाई एक ऐसा काम है, जो रोज होती है लेकिन सफाई कर्मियों के अलावा हम सबको भी सफाई का ख्याल रखना चाहिए।

ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाने वालों को मिलना चाहिए सम्मान

कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि चार वार्डो के जिन पांच-पांच कर्मचारियों को सम्मान मिला है वह सबका सम्मान है। जो अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाते हैं,उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। दैनिक जागरण ने ऐसे तबके का सम्मान किया है, जिनके सम्मान के बारे में कोई नहीं सोचता। वार्ड सात के पार्षद अजय दिवाकर ने कहा कि गंदगी तो हम करते हैं और सफाई कर्मी इस गंदगी को साफ करते हैं। वह इस सम्मान के सही हकदार हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझें और गंदगी इधर उधर नहीं फेंके

वार्ड-आठ की पार्षद प्रिया सिंह ने कहा कि हम सब लोग अपनी जिम्मेदारी को समझे और गंदगी इधर उधर नहीं फेंके। जो हमे स्वच्छता प्रदान करते हैं उनको सम्मान की नजर से देखना चाहिए। मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद ने कहा कि एक दिन हड़ताल हो जाए तो पता चलता है कि शहर में कितनी गंदगी है। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी का ऐसा काम है जितना भी कर ले बुराई ही मिलती है लेकिन फिर भी वह अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाते हैं। इस मौके पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, शिव मिगलानी, रेखा दिवाकर,अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, कीर्ति,सहज,विपिन गुप्ता, यश त्यागी, परम सिंह पाल,अरविंद गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.