महानगर का हर चौराहा लाइव होगा
मुरादाबाद : महानगर के प्रत्येक चौराहे को लाइव देखा जा सकेगा। रेड सिग्नल पार करते ही खुद ह
मुरादाबाद :
महानगर के प्रत्येक चौराहे को लाइव देखा जा सकेगा। रेड सिग्नल पार करते ही खुद ही वाहन का चालान भी कट जाएगा। महानगर में 150 एडवांस सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही 15 चौराहों पर रेड सिग्नल लगाए जा रहे हैं, जिसके लिए दिल्ली की निजी कंपनी के मैनेजर ने इंजीनियर के साथ शहर के सभी चौराहों का सर्वे किया है।
शनिवार को दिल्ली की ऑनेक्स इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी के मैनेजर क्रांति कुमार और इंजीनियर पंकज कुमार मुरादाबाद में पहुंचे। उन्होंने एसपी यातायात के साथ मिलकर शहर के सभी चौराहों का सर्वे किया है। क्रांति कुमार ने बताया कि महानगर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनका प्रस्ताव पास हो चुका है। अभी देखा जा रहा है कि शहर में एडवांस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिसके चलते रेड सिग्नल पार करने पर खुद ही वाहन का चालान कट जाता है, जिसके लिए अफसरों से बातचीत की जा रही है। साथ ही शहर के 15 चौराहों पर रेड सिग्नल लगाए जाएंगे। ताकि यातायात में सुधार किया जा सकें।