भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू, दो फरवरी को अमरोहा आ सकते हैं अमित शाह
मुरादाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को मुरादाबाद मंडल के गजरौला या अमरोहा आ सकते हैं। हाईकमान यहां पश्चिम यूपी के 20 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करना चाहता है। इसके लिए अमरोहा जनपद के गजरौला को प्राथमिकता में रखा गया है। इस आशय के निर्देश मिलने के बाद पूरे पश्चिम उप्र के पदाधिकारी इस तैयारी में जुट गए हैं।

बसपा-सपा गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा की अपनी तैयारी तेज
लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा-सपा गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में दो फरवरी को पार्टी मुरादाबाद, मेरठ आदि मंडलों के 20 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करने जा रही है। इसके लिए अमरोहा जनपद के गजरौला को चुना गया है। मेरठ प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी समेत पूरी टीम से अमरोहा में डटे रहने को कहा गया है।
भाजपा नेताओं ने गजरौला में डेरा डाला, स्थान चयन की कवायद शुरू
गजरौला पहुंचे मेरठ प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार व अशोक गोगा, जिला प्रभारी श्रीशचंद्र शर्मा के साथ यहां डेरा डाल लिया। अमरोहा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला को साथ लेकर उन्होंने दो फरवरी के इस बडे़ आयोजन को स्थान तलाशना शुरू कर दिया। मंगलवार को नेशनल हाईवे के होटल हवेली, रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज का मैदान समेत कई स्थानों का दौरा किया। देर शाम तक स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
जिलाध्यक्ष ओपी गोला ने आयोजन की तैयारी की बात स्वीकार की
पार्टी के जिलाध्यक्ष ओपी गोला ने आयोजन की तैयारी की बात स्वीकार की लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बारे में अनभिज्ञता जताई।