Move to Jagran APP

बुद्धि विहार में बीटेक के छात्रों पर फाय¨रग

मुरादाबाद : शुक्रवार की शाम बुद्धि विहार में सरेआम गुंडई हुई। छात्रों के एक गुट ने दूसरे

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 02:25 AM (IST)
बुद्धि विहार में बीटेक के छात्रों पर फाय¨रग
बुद्धि विहार में बीटेक के छात्रों पर फाय¨रग

मुरादाबाद : शुक्रवार की शाम बुद्धि विहार में सरेआम गुंडई हुई। छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों को घर से बुलाकर फाय¨रग कर दी। हवा में हथियार लहराते हुए आरोपी बुलेट पर सवार होकर मौके से भाग गए। बताया जाता है कि शहर के एक संस्थान में बीटेक के छात्रों में विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए एक गुट के छात्रों ने शाम को हमला कर दिया। पुलिस पूरे प्रकरण में मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिला रही है।

loksabha election banner

शहर के एक संस्थान में शुक्रवार की सुबह बीटेक के छात्र बुद्धि विहार निवासी प्रिंस और सुमित का विनय चौधरी और तुषार विश्नोई से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि इंस्टीट्यूट में ही मारपीट हो गई। पूरे प्रकरण की जानकारी पाकबड़ा पुलिस को देकर एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पाकबड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि शाम सात बजे विनय चौधरी और तुषार विश्नोई पक्ष अपने साथ बड़ी संख्या में छात्रों को लेकर बुद्धि विहार पहुंच गए। आरोप है कि फोन कर आरोपियों ने प्रिंस और सुमित को समझौता करने का बहाना कर घर से बाहर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों छात्रों के साथ गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर हमलावरों ने दो फायर झोंक दिए। दोनों छात्रों ने भाग कर आरोपियों से जान बचाई। सरेशाम गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए बुलेट पर सवार होकर फरार हो गए। कंट्रोल रूम को मामले की सूचन दी गई, जिसके बाद मझोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार सुबह पाकबड़ा में दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। जिसके बाद शाम को फाय¨रग हो गई। यदि पाकबड़ा पुलिस दिन में ही कार्रवाई करती तो शाम को छात्र आपस में फाय¨रग की घटना नहीं करते। प्रभारी निरीक्षक हरिश चंद्र जोशी ने बताया पीड़ित छात्रों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.