असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर की मूर्ति कीं खंडित, हंगामा कर लोगों ने जाम लगाया
मुरादाबाद : चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में नगर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने शि
मुरादाबाद : चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में नगर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में घुसकर मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो मूर्ति खंडित देखकर हतप्रभ रह गए। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस के अलावा एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक जाम लगा रहने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिन निकलने के बाद गई किसी समय घटना दी गई अंजाम चन्दौसी के मुहल्ला घटिया गेट पर शिव मंदिर है। इसमें रात के समय कोई पुजारी नहीं रहता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मंगलवार को शाम लोगों ने मंदिर में पूजा पाठ की। बुधवार की सुबह कुछ लोग मंदिर की साफ- सफाई करके चले गए। उस समय तक सब कुछ सहीं था लेकिन सुबह सात बजे मुहल्ले की महिला सूरजवती पूजा करने के लिए आई तो मंदिर की मूर्ति खंडित थीं। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हुई, जाम लगाया मूर्तियों को खंडित देखकर वह हतप्रभ रह गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर घटिया गेट मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा बुझाया। इस पर लोगों ने एक घटे बाद जाम खोला।