15 अगस्त को ढाई घंटे पुरानी दिल्ली नहीं जाएंगी ट्रेनें
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ढाई घंटे तक पुरानी दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ढाई घंटे तक पुरानी दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इसके चलते मुरादाबाद की ओर से आने जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा, जबकि मसूरी एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाई जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया जाता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस दफा रेलवे ने साहिबाबाद से पुरानी दिल्ली के बीच 15 अगस्त को सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक ट्रेन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे मुरादाबाद की ओर से आने जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। इसमें पदमावत एक्सप्रेस को साढ़े आठ साढ़े बजे तक रास्ते में रोका जाएगा। अवध असम एक्सप्रेस सुबह 9 बजे के बाद पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलाया जाएगा। इसी तरह दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से सुबह 8.45 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी। देहरादून से दिल्ली सराय रोहिला जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस को बदले मार्ग साहिबाबाद नई दिल्ली होकर चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त सुबह छह बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक साहिबाबाद पुरानी दिल्ली के बीच रेल यातायात बंद रहेगा। दिल्ली अलीगढ़ रूट की 18 ट्रेने भी इसके कारण प्रभावित होंगी।