वैज्ञानिकों ने ईजाद कीं गन्ने की 26 नई प्रजातियां
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : गन्ना विभाग ने गन्ने की 26 नई प्रजातियां ईजाद कीं हैं। इन प्रजातियो
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : गन्ना विभाग ने गन्ने की 26 नई प्रजातियां ईजाद कीं हैं। इन प्रजातियों की बुआई पेराई सत्र 2018-19 में की जा सकती है। आगामी पेराई सत्र में तीन अगेती, एक मध्य एवं देरी से पकने वाली प्रजाति को भी मंजूरी दे दी गई है। गन्ने की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए बीज गन्ना एवं गन्ना प्रजाति स्वीकृति उप समिति का गठन भी किया गया।
गन्ना विभाग ने गन्ने का उत्पादन बढ़ाने व गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर गौर करना शुरू किया है। इस बाबत गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय भूस रेड्डी ने भी अपना नजरिया साफ कर दिया है। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गन्ने की उन्नत प्रजातियों पर चर्चा एवं बुआई पर जोर दिया गया। इस बाबत कमेटी का गठन करने पर गौर किया गया। बताया गया कि कमेटी चीनी रिकवरी, गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीट रोधी क्षमता का आंकलन करेगी। उकठा, व लाल सड़न के प्रकोप तथा कम चीनी रिकवरी की गन्ना प्रजातियों को तीन साल में फेस आउट करने का निर्णय गया।
उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि बैठक में बाहरी प्रदशों से लाने वाले गन्ना बीज का इस्तेमाल वैज्ञानिकों की सलाह पर करने के निर्देश दिए गए। किसानों को कीटों के प्रकोप से निजात एवं उत्पादन बढ़ने पर जोर दिया गया। कम चीनी रिकवरी वाले गन्ने की बुआई न करने की सलाह दी गई।