हर आंख नम, हर दिल में गम, रो पड़े भाजपाई
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर भाजपाई स्तब्ध है।
मुरादाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर भाजपाई स्तब्ध है। श्रद्धांजलि सभा में आंखें नम हो गई। हर ओर शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। जगह-जगह शोक सभा आयोजित की गई।
पीली कोठी स्थित कार्यालय पर सभा में महापौर विनोद अग्रवाल रो पड़े तो पार्षदों ने उन्हें ढांढस बंधाया। यह देख सबकी आंखे नम हो गई। पार्षद व नगर निगम अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि एक युग पुरुष का अंत हो गया। अटल कहते थे कि सत्ता आएगी और जाएगी, देश हमेशा अपनी जगह रहेगा। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि देश के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है, जो कभी पूरी नहीं की जा सकती। इस मौके पर मुख्य अभियंता एसके केसरी, अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला समेत अन्य अधिकारी और पार्षदों में कुलदीप नारायण, गौरव श्रीवास्तव, सरदार डिंपल सिंह अश्क, अशोक सैनी, योगेंद्र रस्तोगी, माया सैनी, प्रेम कुमार समेत अन्य पार्षद मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने की सभा में प्रांत संगठन मंत्री मनोज व्यास, प्रांत मंत्री रोहन सक्सेना, राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर मंत्री शिवम मिश्रा, श्याम कृष्ण रस्तोगी, दीपक भारती मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवकुश कंछल, मिश्री लाल पाल, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय विकास मंच की सभा में जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, अरविन्द सिंह, देवेंद्र सिंह सिसौदिया, मुकेश सिंह, मोहित चौहान, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा, अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ, जूनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, भारतीय जनता पार्टी मध्य नगर मंडल मानपुर में शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई।
..