Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए कर रही है काम : चेतन चौहान

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 08:09 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 08:09 AM (IST)
प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए कर रही है काम : चेतन चौहान
प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए कर रही है काम : चेतन चौहान

मुरादाबाद : अमरोहा के नौगावा सादात में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने

loksabha election banner

कहा प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम कर रही है। प्रदेश

विकास की राह पर चल रहा है तथा लोग शासन की योजनाओं से लाभावित हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बूथ चलो अभियान को सफल बनाने तथा नए वोट बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के रीढ़ होते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और पूरी तैयारिया में जुट जाएं। जिससे चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताया जा सके। गावों का किया भ्रमण

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान नौगावा सादात विधानसभा क्षेत्र के गई गाव में

घूमे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। बूथ चलो अभियान के तहत उन्होंने वोट बनवाने पर जोर दिया। कस्बे की नई बस्ती में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सफल हो रही है सरकार की नीति

यहा कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति सफल हो रही है। हर वर्ग के लोग सरकार की नीतियों से खुश हैं। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है। गाव कलामपुर व चौधरपुर में भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहा पर उन्होंने तत्कालीन सपा सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होगी तो इसका पूरा फायदा मिलेगा। कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाएं। ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मोमराज ड्क्षसह गुर्जर, चंद्रपाल ड्क्षसह

खडग़वंशी, अतुल जैन, तरुण शेखावत, थम्मन सिंह चौहान, वीरेंद्र सैनी, कैलाश त्यागी, गौरव चौहान, असलम, कामरान हैदर, गुलाम अब्बास, धमर्ेंद्र चौहान, अर्जुन, रोहित चिकारा, रामवीर गुर्जर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.