Move to Jagran APP

पिता की विरासत संभालते हुए जानें कौन लगातार छठी बार इस सीट से लड़ने जा रहा है यूपी चुनाव 2022

UP Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने सम्भल में अपने दो विधायकोंं पर विश्वास जताया है। सम्भल से लगातार पांच बार विधायक रहे इकबाल महमूद को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मंगलवार देर रात लखनऊ में उन्हें सिंबल दे दिया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 04:58 PM (IST)
पिता की विरासत संभालते हुए जानें कौन लगातार छठी बार इस सीट से लड़ने जा रहा है यूपी चुनाव 2022
25 साल से लगातार विधायक है इकबाल महमूद, अब तक सम्भल से छह बार विधानसभा में पहुंचे

सम्भल, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : समाजवादी पार्टी ने सम्भल जनपद की सम्भल सीट से अपना दावेदार घोषित कर दिया है। सम्भल से पिछले 25 साल से लगातार पांच बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मंगलवार देर रात लखनऊ में उन्हें सिंबल दे दिया गया। इकबाल महूमद इस सीट से पांच बार लगातार जबकि अब तक छह बार विधायक रह चुके हैं। इसके पहले तीन बार उनके पिता महमूद हसन खां यहां से विधायक रहे हैं। उधर असमोली सीट से भी सपा ने सीटिंग एमएलए पिंकी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह इस सीट से लगातार दो बार से विधायक रही हैं। पार्टी ने तीसरी बार भी उन पर भरोसा जताया है।

loksabha election banner

सम्भल सीट सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर सपा का दबदबा रहा है। वर्ष 1991 में पहली बार जनता दल इकबाल महमूद चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वह 1996 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने। फिर जीत का क्रम थमा नहीं और इकबाल महमूद 2002, 2007,2012 और 2017 में लगातार चुनाव जीते और विधायक बने। अब एक बार फिर वह सपा उम्मीदवार बने हैं। उनकी टक्कर भाजपा से माना जा रहा है।

इकबाल महमूद ने टिकट मिलने के बाद कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छठवीं बार मुझ पर भरोसा जताया है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्भल की जनता की तरफ से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रदेश ने तैयारी कर ली है। उधर असमोली सीट से पिंकी यादव इसके पहले 2012 और 2017 में दो बार लगातार सपा से विधायक बनीं। तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। इसके पले इस सीट से उनके पिता पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह यादव तथा दादा पूर्व मंत्री बिशन लाल यादव तीन-तीन बार विधायक रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.