Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के एक और विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का कर सकते हैं एलान

UP Chunav 2022 कुंदरकी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने टिकट कटने के बाद भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस पर सपा ने उन्हें पार्टी से निस्कासित कर दिया। रिजवान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:29 AM (IST)
समाजवादी पार्टी के एक और विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का कर सकते हैं एलान
UP Election 2022 : विधायक हाजी रिजवान ने छोड़ी सपा, बोले हर हाल में लडूंगा चुनाव

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी सीट से समाजवादी पार्टदी के विधायक हाजी रिजवान ने टिकट कटने के बाद भी यूपी चुनाव 2022 लड़ने का एलान किया है। इस पर सपा ने उन्हें छह साल के लिए निस्कासित कर दिया। उधर, हाजी रिजवान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सपा के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजवान किस पार्टी में जाएंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन एक-दो दिन में इसका भी निर्णय कर लेने की बात उन्होंने कही है। रिजवान के इस्तीफे के बाद सपा के एक और विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। मुरादाबाद के इन विधायक का भी पार्टी ने टिकट काट दिया था।

loksabha election banner

कुंदरकी विधानसभा-29 से सपा के पुराने साथी हाजी मुहम्मद रिजवान का टिकट कटने से क्षेत्र में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। शनिवार को लखनऊ से अपने गांव डोमघर लौटने के बाद अपने समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने की चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कुंदरकी से तीन बार विधायक रह चुके हाजी मुहम्मद रिजवान को इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया है। टिकट की घोषणा होने से पहले और बाद में भी लखनऊ में जमे हुए थे। सारे प्रयास करने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

शनिवार का वह लखनऊ से मुरादाबाद। उनके लौटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके डोमघर स्थित आवास पर पहुंच गए। समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही रहा हूं। पार्टी के लिए संघर्ष किया। लेकिन, संगठन में पार्टी के गद्दार बैठे हुए हैं। धोखेबाजाें को पार्टी में बढ़ावा दिया जा रहा है। कुंदरकी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। अब पार्टी छोड़ रहा हूं। हर हाल में चुनाव लड़ूंगा। रविवार को पार्टी की भी घोषणा कर दी जाएगी। 

मुरादाबाद देहात विधायक बोले जल्द खोले जाएंगे पत्तेः देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी भी शनिवार को मुरादाबाद लाैट आए। कार्यालय पर दिन भर भीड़ जुटी रही। समर्थकों से चर्चा चलती रही और आगे की रणनीति पर मंथन हुआ। विधायक ने बताया कि 28 साल पार्टी में रहा। जनता के लिए खूब काम किया। उनका टिकट क्यों काटा गया, इसके बारे में कोई कारण भी नहीं बताया गया है। जिसको टिकट दिया गया, वह पूंजीपति हैं और उनके कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं। देहात से सपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप भी लगाए।

चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले मैं अपनी बात जनता जाकर अपने वोटर के बीच रखूंगा, वह जो कहेंगे, उसी अनुसार फैसला लिया जाएगा। एक दो दिन में इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, कांठ से पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी का कहना है कि वह पार्टी में ही हैं, और प्रयास कर रहे हैं कि कांठ में प्रत्याशी की दोबारा से घोषणा हो। हमारा सिंबल हमें वापस मिले और कांठ की जनता को बाहरी की जगह अपना प्रत्याशी मिले। हाईकमान से लगातार बात चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.