Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- मंत्री, विधायक या पदाधिकारी कानून से ऊपर कोई नहीं

यूपी में विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी दौरे आरंभ कर दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अमरोहा के नौगवां सादात विधानसभा क्षेत्र में बूथ समितियों के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारी की समीक्षा की।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 06:47 PM (IST)
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- मंत्री, विधायक या पदाधिकारी कानून से ऊपर कोई नहीं
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमरोहा के नौगवां सादात विधानसभा क्षेत्र में तैयारी की समीक्षा की।

अमरोहा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यूपी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी दौरे आरंभ कर दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अमरोहा के नौगवां सादात विधानसभा क्षेत्र में बूथ समितियों के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारी की समीक्षा की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में कानून सर्वोपरि है। मंत्री, विधायक या कोई भी पदाधिकारी हो, गलत करने की सजा मिलेगी। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां वंशवाद नहीं है।

loksabha election banner

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नौगवां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार जाटव के निवास स्थान पर पहुंच कर बूथ समिति से परिचय किया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार जाटव और मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला सहित बूथ संचालन समिति के सदस्यों को टिप्स दिया कि वह अपनी बूथ को मजबूत करें। लोगों के प्रति संवाद अच्छा करें, घर घर जाकर वोटों की अपील करें। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों के बीच रहें। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति बूथ अध्यक्ष पार्टी का संवाद अच्छा रहेगा तभी लोग पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ सकेंगे।

बुधवार को बूथ चलो अभियान का शुभारंभ कर जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बात की। बोले-यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार की प्राथमिकता है। यहां कानून सर्वोपरि है। यदि सरकार का कोई मंत्री, विधायक या पार्टी पदाधिकारी कानून का उल्लंघन करता है तो उसे सजा मिलती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे लेकर गंभीर है। यह जनता की सरकार है। हर किसी को न्याय दिलाया जा रहा है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि  सपा व कांग्रेस की तरह भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। हाथरस प्रकरण पर बोले कि विरोधी दलों ने वहां भी राजनीति की तथा प्रदेश का माहौल बिगाड़ कर सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश की। जनता सब समझ चुकी है। कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा विकास कार्यों के बूते उपचुनाव जीतेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.