अमरोहा में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
मुरादाबाद : कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की मां की
मुरादाबाद : कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते को तार तार करने का यह मामला अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव का है।
पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत -रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना शहर के एक मुहल्ले में हुई। यहा की रहनी वाली महिला गुरुवार शाम साढ़े सात बजे शहर की चौकी पर पहुंची। उसके साथ उसकी 13 वर्षीय बेटी भी थी। महिला ने बताया कि वह दरी बुनकर परिवार चलाती है। उसका पति नशे का आदि है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को मां रामपुर मामा के गई हुई थी। रात में उसे अकेली पाकर उसे दबोच लिया और हवस का शिकार बनाया। ये सब उसकी ताई ने देखा। इसके बाद बात मां को पता लगी। वहीं मां ने दूसरी छोटी बेटी संग भी कुकर्म की कोशिश करने का आरोप पति पर लगाया है।
पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार
पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए आरोपित अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
------
आरोपित है पीड़िता की मां का दूसरा पति
पीड़िता की मां का आरोपित दूसरा पति है। उसके बड़े भाई की वर्ष 2010 में मौत हो गई थी। उसके बाद महिला का विवाह उससे हुआ था। पहली शादी से महिला के तीन बेटी व एक बेटा था और बाद में एक बेटा और भी हुआ। आरोपित ई-रिक्शा चलाता है, लेकिन नशे की आदत ने उसे हैवानियत तक पहुंचा दिया।