मुरादाबाद में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, रस्सी से कार खींचकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
Congressmen protest पांच मार्च के बाद की गई मूल्य वृद्धि वापस लिये जाने की मांग दोहराई। कांग्रेसियों ने कहा कि जनहित में इस पर विचार करना चाहिए।
मुरादाबाद, जेएनएन। केंद्रीय आह्वान पर कांग्रेसियों ने डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। जेल रोड से रस्सी के कार खींचते कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महंगाई के मसले पर सरकार को विफल बताया।
जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर व महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी ने सरकार पर इस आपदा के समय मेंं भी मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया। कहा कि 18 लाख करोड़ अब तक लोगों से वसूल किया है। कच्चा तेल 20 रुपये लीटर बिक सकता है लेकिन, इस सरकार ने छह सालों में डीजल व पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 820 व 258 प्रतिशत तक अधिक वसूला है। सरकार की
गलतियों का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। आने वाले समय में जनता सरकार को इसका जवाब देगी। आंदोलनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। इसमें 5 मार्च 20 के बाद की गई मूल्य मूल्यवृद्धि तत्काल वापस लिये जाने की मांग सरकार से की गई। प्रदर्शन में एपी सिंह, असलम खुर्शीद, डॉ राजेश सिंह, राजेशपाल, आनंद मोहन गुप्ता, शकील चौधरी, अनूप दुबे, राहत खा, अफजल साबरी, मो अब्बास,फिरोज अनवर, राम सरूप जाटव, अतीक अहमद, इमरान अली, नेम सिंह, फहीम मिर्जा, कमर सलीम, जुनैद, मोअज्जम,आरिफ पाशा, तवस्सुम, नूरजहाँ,विजय राम, अनिल, गोपाल द्विवेदी, शकील सरवर मुख्य रूप से शामिल रहे।