Move to Jagran APP

दुल्हन ने ससुराल में कदम रखने से किया इनकार, रात को दरवाजे से ही मायके लौटी, वजह आपको कर देगी हैरान

Moradabad Unique Marriage मुरादाबाद में शादी का एक अजीबो-गरीब मामला सामनेआया है। यहां लड़की शादी धूमधाम से हुई। उसके बाद दान-दहेज के साथ दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। लेकिन जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसने कार से उतरने से इनकार कर दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 12:46 PM (IST)
दुल्हन ने ससुराल में कदम रखने से किया इनकार, रात को दरवाजे से ही मायके लौटी, वजह आपको कर देगी हैरान
Moradabad Unique Marriage : ससुराल वालों ने दुल्हन को उसी कार से वापस मायके भेज दिया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad Unique Marriage : मुरादाबाद में शादी का एक अजीबो-गरीब मामला सामनेआया है। यहां लड़की शादी धूमधाम से हुई। उसके बाद दान-दहेज के साथ दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। लेकिन, जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसने कार से उतरने से इनकार कर दिया।

loksabha election banner

ससुराल की डेहरी लांगे बिना लौटी दुल्हन

ससुराल की डेहरी लांगने से इनकार करने पर ससुराल वालों के होश उड़ गए। काफी मान मनौव्वल की गई लेकिन, दुल्हन कार से नहीं उतरी और न ही ससुराली की डेहरी लांगी। इस पर ससुराल वालों ने दुल्हन को उसी कार से वापस मायके भेज दिया। विदाई के कुछ घंटे बाद ही लड़की लौट आने पर मायके में भी खलबली मच गई। वजह पता चली तो घर वालों ने माथा पकड़ लिया। अब दोनों पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

धूमधाम से हुई थी शादी

मामला मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां  एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की और सारी रस्में पूरी होने के बाद लड़की को दूल्हे की सजी कार में बैठाकर ससुराल के लिए विदा किया लेकिन कुछ घंटे बाद ही लड़की के परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की वापस घर लौट आई है। यह सुनकर सब परिजन सन्न रह गए।

उत्तराखंड के बाजपुर से आई थी बरात

परिवार ने अपनी पुत्री की शादी उत्तराखंड के बाजपुर कस्बे के पास एक गांव में तय की थी। तय तारीख के अनुसार शनिवार को युवती की बरात बड़े ही बाजे गाजे के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंची। सारी रस्में पूरी होने के बाद लड़की पक्ष ने बरात की खूब खिदमत की और उसके बाद लाल जोड़ा पहनकर दुल्हन को दूल्हे की कार में बैठा कर परिवार वालों ने आशीर्वाद देकर विदा कर दिया।

विदाई के कुछ देर बाद ही लड़के वालों ने लड़की पक्ष को किया फोन

लड़की को विदा करने के कुछ देर के बाद लड़की पक्ष को लड़के पक्ष से सूचना मिली कि दुल्हन ने ससुराल पहुंचकर गाड़ी से  उतरने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह किसी और लड़के से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी कर दी है।

ससुराल में कार से तक नहीं उतरी दुल्हन

नई नवेली दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने लाख कोशिश की मनाने की लेकिन, दुल्हन ने कार से पैर जमीन पर रखने से इनकार कर दिया। काफी फजीहत होने के बाद लड़का लड़की को उसके मायके लेकर पहुंच गया। अब दोनों पक्षों में पंचायत का दौर जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.