Move to Jagran APP

रामपुर में बोले-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विपक्षी पार्टियां किसानों को कर रहीं गुमराह

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में संबोधित क‍िया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर केंद्रीय तथा राज्यमंत्री का स्वागत किया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 01:00 PM (IST)
रामपुर में बोले-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विपक्षी पार्टियां किसानों को कर रहीं गुमराह
रामपुर में बोले-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

रामपुर। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए जो तीन विधयेक लाई है, उससे किसानों की आय बढ़ जाएगी। इससे उन्हें बड़े पैमाने पर लाभ होगा। विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उन्होंने यह बात राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कृषि विधेयकों को लेकर किसानों को गुमराह कर रही हैं। कृषि विधेयक पारित होने के बाद किसान अपनी फसल पूरे देश में कहीं भी बेच सकता है, जिससे उसकी आनदानी बढ़ेगी। इस दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। जिसके चलते वे अनर्गल बयानबाजी कर किसानों को गुमराह कर रही हैं। नगराध्यक्ष चेतन पारूथी ने मुख्य अतिथियों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, अर्चना गंगवार, हरिओम मौर्य, क्रय-विक्रय समिति के सभापति रवि यादव, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चेयरमैन संतोख सिंह खैहरा, हरबंश सिंह तनेजा, धन्नू मल बंसल, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अनिल मदान, विशाल शर्मा, चौधरी लोकेंद्र सिंह, पारुल अग्रवाल, प्रत्यक्ष जैन, ऋषभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.