सम्भल में पिता और पुत्र के दो हत्यारों ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला
सम्भल के चन्दौसी में बहु चर्चित पिता और पुत्र के दो हत्यारोपितों ने सरेंडर कर दिया। वारदात की वीडियो भी वायरल हो चुकी है।
सम्भल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमशोई में सपा नेता व उसके बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार चल रहे तीन आरोपितों से दो ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अभी भी एक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि तीन आरोपितों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
19 मई को चकरोड डालने को लेकर सपा नेता व गांव के ही जितेंद्र व शर्मेंद्र के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सपा नेता छोटे लाल दिवाकर व उसके बेटे सुनील दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र शर्मा, इसके बेटे शर्मेंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह, उपेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा और रामेंद्र शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उसी दिन पुलिस ने जितेंद्र और शर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि गजेंद्र सिंह को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि तीन आरोपित फरार चल रहे थे। अब पुलिस की कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच रामेंद्र शर्मा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर होने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन गुरुवार को उपेंद्र शर्मा और ज्ञानेंद्र शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दो आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है। रामेंद्र शर्मा शुक्रवार को सरेंडर करेंगे।