विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सम्भल में बुखार से दो और ग्रामीण की मौत, लोगों में दहशत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 02 Sep 2018 04:37 PM (IST)

सम्भल जिले में पवांसा के बाद अब फिरोजपुर और पोटा बाराही में बुखार से दो मौत हो गई।

सम्भल में बुखार से दो और ग्रामीण की मौत, लोगों में दहशत
सम्भल में बुखार से दो और ग्रामीण की मौत, लोगों में दहशत

सम्भल: जिले के कई गांवों में बुखार जानलेवा हो रहा है। पवांसा के बाद अब फिरोजपुर और पोटा बराही में बुखार से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। साथ ही दोनों गांवों में 400 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं।

दोनों गांवों में बुखार से चार सौ लोग पीड़ित

- गांव फिरोजपुर निवासी लालमन को सात दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने के बाद लालमन को कई डॉक्टरों को दिखाया, तबीयत सुधार नहीं हुई। हालत आए दिन बिगड़ती चली गई। रविवार को सुबह लालमन की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में लगभग 200 लोग और बुखार से पीड़ित है। गांव में बुखार का कारण प्रदूषित पानी और गंदगी माना जा रहा है।

इसके अलावा, पोटा बराही निवासी इनाम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम को इनाम को बुखार आया। बुखार आने के बाद डॉक्टर से दवाई ली, लेकिन कुछ ही देर में इनाम की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजन दिल्ली पहुंच गए। शव को लेकर गांव में आ गए। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस गांव में बुखार से लगभग 200 लोग तप रहे हैं। मुर्करबपुर, मखदूमपुर, मंगनपुरा और बराही में भी लोग बुखार से तप रहे हैं। गांव में अधिक लोगों को बुखार होने के चलते ग्रामीण दहशत में है। लोगों ने बताया कि मखदूमपुर और मंगनपुरा में 80 फीसद से अधिक लोगों को बुखार है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोई दवाई वितरित नहीं की। इन गांवों में भी तमाम लोग बुखार की चपेट में

-इसके अलावा मिलक सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, खदूमपुर, मंगनपुरा और बराही में तमाम लोग बुखार से पीड़ित है। वायरल बुखार फैलने का कारण प्रदूषित पानी और गंदगी है। गांव के लोग बीमारी फैलने की वजह से दहशत में है।