काग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश, चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
मुरादाबाद : काग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
मुरादाबाद : काग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटने एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। जिला कार्यालय पर निष्क्रिय प्रकोष्ठों को सक्रिय बनाने व लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया। प्रभारी अनिल सैनी से काग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व विधायक फूल कुंवर ने मिशन 2019 को सफल बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता विनोद गुंबर ने कहा कि जनता अब काग्रेस के शासन को याद कर रही है, भाजपा से जनता की नाराजगी बढ़ी है। इफ्तखार हुसैन अंसारी ने एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही। ये लोग रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष विमलेश कुमारी (सम्भल), रिजवान कुरैशी, शिवराज गुर्जर, अजय विक्त्रम, अरविंद चौधरी, अनुराग शर्मा, रमेश अरोरा, भगवान दास, राजेश पाल मौजूद थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह तथा संचालन शकील सरवर हाशमी ने किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सैनी का स्वागत किया। पिछड़ों को आबादी के हिसाब से मिलेगी हिस्सेदारी : अनिल
काग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने कहा है कि काग्रेस का मंसूबा पिछड़ा वर्ग समाज को उनकी आबादी के हिसाब से सियासत में हिस्सेदारी देने का है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस पर अमल भी शुरू कर दिया जाएगा। जिला कार्यालय गंज गुरहट्टी पर पत्रकारों से बातचीत में अनिल सैनी ने काग्रेस के कसीदे पढ़े। कहा कि 2014 लोस चुनाव में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को गुमराह करके उनका वोट तो हासिल किया लेकिन अधिकार नहीं दिया। फिलवक्त काग्रेस पिछड़ों के प्रति गंभीर है। उन्हें आबादी के हिसाब से हक देना चाहती है। इसके लिए देशभर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किए जा रहे हैं। मुरादाबाद में भी नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरू में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस पिछड़ों को जोड़ना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी ने इस मुद्दे पर काम शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सैनी ने राम मंदिर निर्माण व महागठबंधन के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।