Move to Jagran APP

Top Moradabad News of the day 07 november 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में

शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 04:57 PM (IST)
Top Moradabad News of the day 07 november 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में
Top Moradabad News of the day 07 november 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में

गन्ने की फसल को चपेट में ले रही कैंसर की बीमारी, जानिए क्या हैं लक्षण और कैसे करें बचाव

loksabha election banner

 इंसानों के साथ ही फसलों में भी नित नई बीमारियां सामने आ रही हैं। जिले में गन्ना की फसल में लाल सड़न यानी कैंसर की बीमारी लगनी शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों को जागरूक होना जरूरी है। इस बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए किसानों को उपाय करने होंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गन्ना की फसल में इन दिनों लाल सडऩ का रोग लगने लगा है। इसे गन्ना का कैंसर भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस रोग के व्यापक रूप से फैलने के कारण प्रजातियों को अस्वीकृत तक करना पड़ता है। 

अटूट प्रेम:: बेटे से सहन नहीं हुई मां की जुदाई, मुखाग्नि देने के बाद श्मशान घाट में ही तोड़ दिया दम

हम आए दिन अखबारों में प्रेम संबंधों में असफल रहने पर जान देने वाले युवक-युवतियों की खबरें पढ़ते रहते हैं लेकिन, प्रेम के कारण जान चली जाने की यह कहानी कुछ और बयां करती है। यहां भी प्रेम है लेकिन, एक बेटे का अपनी मां से। 55 साल का एक बेटा अपनी 90 साल की बूढ़ी मां के बिछडऩे का गम बर्दाश्त नहीं कर सका और उसे मुखाग्नि देते ही उसके प्राण निकल गए। 

कोचिंग सेंटर से निकली छात्रा प्रेमी के साथ फरार, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढऩे के बाद घर के लिए निकली छात्रा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांशीराम नगर कॉलोनी निवासी एक किशोरी कॉलोनी के ही एक लड़के से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। गरुवार को किशोरी ट्यूशन पढऩे के बहाने घर से निकली थी। ट्यूशन के बाद वह शिक्षक से भाई के साथ घर जाने की बात कहकर कोचिंग से निकली और अपने प्रेमी को बुला लिया। किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

रोडवेज बस के पहिए के नीचे आ गई महिला, युवक ने इस तरह बचाई जान

 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने बच गया। जिसने भी यह नजारा देखा उसके रोंगेटे खड़े हो गए। दरअसल एक महिला यात्री बस से उतरी रही थी कि रोडवेज बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे महिला का संतुलन बिगड़ा और वह पहिये के नीचे आ गई। इस बीच देवदूत बन पहुंचे एक युवक ने उसे बाहर खींचकर जान बचाई।

चार माह बाद कल से जागेंगे देव, शुरू होगा शादियों का सिलसिला, जानिए इस बार क्या है खास 

चार माह बाद देव जागेंगे। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी है। ऐसे में चारों ओर शहनाइयों की गूंज, उल्लास और धमाल नजर आएगा। इतना ही नहीं दर्जनों जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में देवोत्थान पर शादियों की तैयारियां जोरों पर है। सभी बैंक्वेट हाल बुक करा दिए गए हैं। जबकि कुछ लोग अपने घरों के आसपास खाली पड़े मैदान व प्लाटों में टेंट लगाकर वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.