सम्मानजनक तरीके से आमंत्रित करने पर गठबंधन में होंगे शामिल : तोगडिय़ा
डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि दिल्ली में नौ फरवरी को नई पार्टी की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
मुरादाबाद, जेएनएन । अंतरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि दिल्ली में नौ फरवरी को नई पार्टी की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन में सम्मानजनक तरीके से आमंत्रित किया जाता है, तो शामिल होंगे।
बरेली जाते समय गांधी नगर में रुके प्रवीण तोगडिय़ा
बरेली से जाते समय डॉ. तोगडिय़ा गांधी नगर में कुछ देर रुके थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आगामी नौ फरवरी को दिल्ली में अपनी पार्टी के नाम का एलान करेंगे। केंद्र में यदि हमारी सत्ता आती है तो एक सप्ताह में ही राम मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे। मोदी की तरह पांच वर्ष नहीं लटकाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। बोले-सरकार की गलत नीतियों के चलते पांच करोड़ रोजगार कम हो गए जबकि पांच साल में 10 करोड़ रोजगार देने थे। नोटबंदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा थी। जीएसटी भी बिना तैयारी के ही लगा दिया गया।
साढ़े पांच करोड़ लघु उद्योग हो गए बंद
उन्होंने कहा कि टाटा और बिरला में 28 फीसद टैक्स था। जीएसटी में लघु उद्योग पर टैक्स लगाया। इससे साढ़े पांच करोड़ लघु उद्योग बंद हो गए। विभिन्न कंपनियों को भारत में व्यापार और दुकान खेलने की अनुमति देने से छह करोड़ छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गईं। महंगाई बढ़ी है। जिन व्यापारियों से जनसंघ का दीपक जलाया था उन्हीं को गुनाहगार बनाया गया।
किसी पर कमेंट नहीं करना चाहिए
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की इंट्री के सवाल पर कहा कि किसी पार्टी के फैसले पर दूसरे दल और व्यक्तियों को कमेंट नहीं करना चाहिए। लोग अभद्र टिप्पणी करके राजनीतिक स्तर को कम कर दे रहे हैं। योगी को यूपी की जनता ने दो तिहाई वोट दिए। मंदिर नहीं बना। मोदी सरकार को संसद में स्पेशल सत्र बनाकर कानून बनाना चाहिए, लेकिन सिर्फ बयानबाजी चल रही है।