Today in city : शहर में आज ये रहेगा खास, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
Today in city शहर में कई तरह के आयोजन होने हैं। दिल्ली रोड स्थित होटल मानसरोवर पैराडाइज में गुर्दा रोग पर सीएमई का आयोजन होना है। इसमें बीमारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अन्य भी कई कार्यक्रम होने हैं।
मुरादाबाद।Today in city। शहर में कई तरह के आयोजन होने हैं। एलिट खत्री क्लब मुरादाबाद की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुर्दा रोग पर सीएमई का भी प्रोग्राम है। इसके अलावा कार्तिक मास में प्रभात फेरी महोत्सव का भी शुभारंभ किया जाएगा।
प्रश्नोत्तरी
एलिट खत्री क्लब मुरादाबाद की ओर से मनोरंजन सभा में बॉलीवुड को जानें प्रश्नोत्तरी का आयोजन वाटसएप ग्रुप पर रविवार रात 8:30 बजे से किया जाएगा। इसमें तकरीबन 90 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। ठंड और मास्क वितरण पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रास्ते में रोककर जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनको प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। मास्क लगाने वालों को सम्मानित करेंगे। ठंड बढ़ने पर रात में गरीब लोगों को स्वेटर वितरण पर भी करने पर चर्चा की जाएगी। वितरण की तारीख मीटिंग में तय की जाएगी।
सीएमई
दिल्ली रोड स्थित होटल मानसरोवर पैराडाइज में गुर्दा रोग पर सीएमई का आयोजन दोपहर 2:00 बजे किया जा रहा है। इसमें गुर्दा रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक बीमारियों में बदलाव पर चर्चा की जाएगी।
महोत्सव
पीएसी नवीन नगर से रविवार की शाम चार बजे कार्तिक मास प्रभात फेरी महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। शिव मंदिर हरे कृष्ण चौक भगवान के जयकारे लगाए जाएंगे।