Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को व्‍यापार में होगा लाभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Today Horoscope आज आपका फालतू खर्च बढेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएंं सूझबूझ से निपटाएं। कार्य में सहयोग मिलेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 09:52 AM (IST)
Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को व्‍यापार में होगा लाभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
आज फालतू खर्च बढ़ेगा, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 11 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। इससे उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने की संभावना है। धूप में अत्यधिक तेजी रहेगी, बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के साथ बारिश होने का अनुमान है। प्‍लास्टिक एवं लोहे की बनी वस्तु के बाजार भाव में तेजी आ सकती है। शेयर बाजार में कुछ तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ कुछ को हानि हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आपको अधिक धन प्राप्त होने की अनुमान है।  भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी, सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

वृष-आज आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

मिथुन-आज आपको शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद न करें। दुखद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

कर्क-आज आपका फालतू खर्च बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह-आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान-सम्‍मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।

कन्या- आज आपके व्यापार में कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। 

तुला-आज आपको परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

वृश्चिक-आज आपकी बेरोजगारी दूर हो सकती है व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।

धनु-आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

मकर- आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुम्भ-आज आपका प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

मीन-आज आप अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

पंचांग 

11अगस्त 2021

दिन -बुधवार

श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि -तृतीय

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

योग -शिव

करण-गर

चन्द्रमा राशि -सिंह

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-आश्लेषा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - उत्तर दिशा

राहू काल -12:26से 14:06 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:02से 12:50 दोपहर तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.