Today Horoscope : इन राशि के लोगों को आज उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Today Horoscope 08 August 2021 आप आपने मित्रों का सहयोग करेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 08 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जोकि चंद्रमा ग्रह की ही राशि है। इसके कारण उमसभरी गर्मी अधिक होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी भी हो सकती है। धूप में तेजी रहेगी, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। फल एव़ं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने का अनुमान है। राशियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने विस्तार से जानकारी दी। आज के राशिफल पर एक नजर...
मेष - आज आपकी यात्रा लाभकारी रहेगी। कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से खुशी मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगमता होगी। समय अनुकूल है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
वृष-आज आपको कुछ पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन- आप आपने मित्रों का सहयोग करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।
कर्क-आजविवाद को बढ़ावा न दें, कानूनी अड़चन से सामना पड सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़ भाग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।
सिंह -आज आपको कुछ कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
कन्या-आज कार्य में मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।
तुला-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृश्चिक-आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
धनु-आज आपकी तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।
मकर - आज आपके कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुम्भ-आज आपकी डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।
मीन-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से विवाद होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे
पंचांग
08अगस्त 2021
दिन -रविवार
श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि -अमावस्या
शक 1942 संवत 2077
सूर्योदय -06:03
सूर्यास्त-18:39
नक्षत्र-पुष्य
योग -व्यतिपात
करण-चतुष्पद
चन्द्रमा राशि -कर्क
अग्निवास -पृथ्वी
सूर्य नक्षत्र-पुष्य
अयन-उत्तरायण
गोल- दक्षिण
ऋतु-वर्षा ऋतु
दिग शूल - पूर्व दिशा
राहू काल -17:26 से 19:06 शाम तक
अभिजीत मुहूर्त -12:02से 12:50 दोपहर तक
अमृत योग-05:46से 19:20 घटी पल तक
रविपुष्य योग-05:46से 09:19 घटी पल तक