Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को म‍िल सकता है अशुभ समाचार, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

आपका आय और व्यय सामान्‍य रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो मित्र आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 07:50 AM (IST)
Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को म‍िल सकता है अशुभ समाचार, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
वृष-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 15 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शुक्र ग्रह की राशि है। इससे मसभरी गर्मी अधिक पड़ने का अनुमान है। धूप में तेजी रहेगी, बादल छाए रहेंंगे। बूंदाबांदी के साथ बारिश होने का अनुमान है। ज्‍वलनशील पदार्थ एवं कपड़ों के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि हो सकती है। 

loksabha election banner

मेष-आज सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप, मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

वृष-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें,  आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मिथुन-आज आपका आय और व्यय सामान्‍य रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो मित्र आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कर्क-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।

सिंह-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कन्या-आज आप सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बना, रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

तुला-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा , पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

वृश्चिक-आज का दिन आप विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

धनु-आज के दिन व्यापारी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्ति करेगे नौकरी वाले लोग अपना कार्य पूर्ण मान से उत्सव में भाग लेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे] कार्य पूर्ण नही होगा] अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़ों का सम्मान करें तो उचित रहेगा।

मकर-आज के दिन आप तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज केे दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कुम्भ- आज थकान और आलस्य केे शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

मीन- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

पंचांग 

15 अगस्त 2021

दिन -रविवार

श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि -सप्तमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-विशाखा

योग -शुक्ल

करण-वणिज

चन्द्रमा राशि -तुला

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-आश्लेषा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

राहू काल -17:22 से 19:00 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -12:01 से 12:49 शाम तक तक

सिद्धि योग-09:52 से 29:51 घटी पल तक

त्रिपुष्कर योग-05:50 से 09:52 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.