Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, दुव‍िधा में फंसे रह सकते हैं वृष राश‍ि के लोग

Today Horoscopae 30 November 2020 धनु राश‍ि के लोग बिना किसी कारण के आज क्रोध कर सकते हैं। वे अपने गुस्‍से पर काबू रखेंं। आज के द‍िन उन्‍हें धन का अभाव हो सकता है। नकारात्मक विचार मन मेंं न रखें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 09:45 AM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राशिफल, दुव‍िधा में फंसे रह सकते हैं वृष राश‍ि के लोग
आज के राश‍िफल पर आप भी डाल‍िए एक नजर...।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 30 November 2020। आज के राश‍िफल के अनुसार मेष राश‍ि वालों की आमदनी हो सकती है। वहीं वृष राश‍ि के लोग दुव‍िधा में फंसे रह सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने इस पर व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर आप भी डाल‍िए एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आपकी आमदनी तो होगी पर उसी के समानांतर खर्च भी होगा। आंखों मेंं समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृष- आज आप दुविधा वाली स्थिति में रहेंगे। फैसला लेने मे असमंजस एवं दिक्कत आएगी। आप कार्य तो करेंगे लेकिन सफलता नहींं मिलेगी।

मिथुन-आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ ही अचानक धन लाभ भी होगा। नौकरी वाले लोगों के लिए आज बहुत ही अनुकूल और अच्छे परिणाम म‍िल सकते हैं।

कर्क-आज आप असमंजस वाली स्थिति में रहेंगे। साथ ही सेहत भी बिगड़ने के आसार है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। दोपहर के बाद धन लाभ होगा।

सिंह-आज आप खर्च अधिक करेंंगे। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। परिवार में तनाव बढ़ेगा। जरूरी फैसला लेने मे दिक्कत आ सकती है।

कन्या-आज आप जरूरत से अधिक खर्च करेंगे। व्यवसाय को बढ़ाने की नई दिशा मिलेगी। आपकी निराशा बढ़ेगी।

तुला-आज आपको अपने कारोबारी साथियों से लाभ होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी की तरफ आकर्षित होंगे और अपने जीवनसाथी के साथ समय ब‍िताएंगे।

वृश्चिक- आपको धन लाभ होगा और अपने प्रियजनों से मुलाकात भी होगी। अपनी वाणी पर संयम रखेंं। परिवार मे विवाद हो सकता है।

धनु-आज आप बिना किसी कारण के व्‍यर्थ क्रोध करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखेंं। धनाभाव हो सकता है। नकारात्मक विचार मन मेंं न रखें।

मकर-आपको ऐसी जगह से धन लाभ होगा जिसके बारे में आपने पूर्वानुमान नहीं किया होगा। कारोबार में सोच से अधिक वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा।

कुम्भ-आज आपका थकान और आलस्य बढ़ेगा। सरकारी कार्य में बाधा या रुकाावट आएगी। बच्चों से मनमुटाव होगा।

मीन-आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.