Move to Jagran APP

Today Horoscope : वाणी पर रखें न‍ियंत्रण, पड़ोसी से हो सकता है व‍िवाद, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Today Horoscope 07 August 2021 आज आप सफल प्रयास रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी न करें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 09:48 AM (IST)
Today Horoscope : वाणी पर रखें न‍ियंत्रण, पड़ोसी से हो सकता है व‍िवाद, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मिथुन- आज आपकी कुछ कानूनी अड़चन दूर होगी स्थिति अनुकूल रहेगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 07 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि चंद्रमा की राशि है। इसके कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी अथवा भारी बारिश होने का अनुमान है। धूप में तेजी रहेगी, फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि हो सकती है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आप आपने विवेक का सही जगह प्रयोग करेंगे । कुछ समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है।गुप्त शत्रु से भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक एवं सुखद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध अथवा बड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में मधुरता रहेगी।

वृष- आप आपको नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन प्राप्त होगा । भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। सफल रहेगी, व्यापार में  लाभ हो सकते हैं। उन्नति के मार्ग खुलेंगे, स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।स्वास्थ्य खराब होने का अनुमान है। कुछ बनते कार्य में बाधा संभव है। वाणी में सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी कुछ कानूनी अड़चन दूर होगी स्थिति अनुकूल रहेगी, व्यापारी वर्ग की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मन में दुख हो, नुकसान हो सकता है।व्यापार एवं व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में आराम रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी अथवा अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें नुकसान हो सकता है किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। सफल रहेंगे। 

सिंह-आज अविवाहित लोगों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। गुप्त शत्रु सताएगा। चिंता और तनाव रहेंगे। किसी महान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज में सम्मान मिलेगा।

कन्या- आज आप कुछ नई योजनाएंं बनाएंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे,  व्यवसाय अथवा व्यापार में  लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान एवं आलस्य महसूस करेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

मेष-आज आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया धन प्राप्त हो सकता है, पार‍िवार‍िक प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे । कोई बड़ा काम करने की इच्छा बनेगी, सफल रहेंगे।  भाग्य साथ देगा । व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है

वृश्चिक-आज आप के सामने कोई बड़ा खर्च अचानक आएगा। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जिम्मेदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं,  चिंता तथा तनाव में रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

धनु-आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने की संभावना है। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। वाहन चलाते समय, सड़क पर चलते हुए सावधान रहेंं।  लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है

मकर-आज आपकी फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु का भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा, सफलता प्राप्त होगी।  दूर यात्रा की योजना बनेगी जो कि लाभप्रद रहेगी।  व्यापारी वर्ग से लाभ होगा। नौकरी कार्य में कमी आएगी, जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है।

कुम्भ-आज आप सफल प्रयास रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी न करें। लाभ पड़ोसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

मीन- आज आपका स्वास्थ्‍य अचानक खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। नकारात्मक से बचेंं।

पंचांग

07अगस्त 2021

दिन -शनिवार

श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि -चतुर्दशी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-पुनर्वसु प्रातःकाल 08:15 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र

योग -सिद्धि

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि -कर्क

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पुष्य

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

राहू काल -09:06 से 10:46 सुबह तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03 से 12:51 दोपहर तक तक

राजप्रद योग-05:46 से 19:12 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.