Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, कुंभ राश‍ि के लोग तनाव और समस्‍याओं से पाएंगे न‍िजात

Today Horoscope 28 December 2020 आज के राश‍िफल के अनुसार धनु राश‍ि के लोग विद्या में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। ऐसे राश‍ि के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 08:35 AM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, कुंभ राश‍ि के लोग तनाव और समस्‍याओं से पाएंगे न‍िजात
कर्क-आज आप का आय और व्‍यय सामान्‍य रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 28 December 2020 । आज के राश‍िफल के अनुसार मेष राश‍ि के लोग जोश और हिम्मत से कुछ आसाधारण कार्यों की शुरुआत करेंगे, कुछ छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं। अन्‍य राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ आसाधारण कार्य में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। 

वृष-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्‍यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावना है। दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा।  

मिथुन-आज आपका आय से अधिक व्‍यय करेंगे। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।  

कर्क-आज आप का आय और व्‍यय सामान्‍य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। मकान न खरीदें, परेशानी आ सकती है। 

सिंह -आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। च‍िंंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलेगा। 

कन्या-आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपनी उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध ब‍िगड़ सकता है। नकारात्मक से बचें। 

तुला-आज आप वाहन चलाते एवं सडक पर चलते समय सर्तकता बरतें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। किसी अशुभ समाचार से निराशा आ सकती है। 

वृश्चिक-आज का द‍िन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। जमापूंजी के लिए श्रेष्ठ है, क‍िसी महिला को ना सताएं और अच्छा व्यवहार करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

धनु -आज का दिन विद्या में सफलता प्राति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। लंबी यात्रा कर सकते हैं। 

मकर -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रिश्तेदार आ सकते हैं, पड़ोसी से व्यवहार अच्छा रखेंं। वाणी पर नियंत्रण रखें, धन का लेन देन न करे, श्रेष्ठ रहेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा। 

कुम्भ-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्‍याओं से निजात पा सकते हैं। अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंद‍ित रहेंगे। नया वाहन खरीदने में माता-पिता से धन प्राप्त होगा, दिन उत्तम रहेगा। 

मीन-आज आप थकान और आलस्य के श‍िकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी द्धारा लिए गया निर्णय कडी मेहनत करवाएगा। संतान का शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

 

पंचांग

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-07:07

सूर्यास्त-17:26

नक्षत्र-रोहिणी 

योग-शुभ 

करण-गर

राशि-वृष

अग्निवास-आकाश

सूर्य नक्षत्र-मूल

अयन-दक्षिणायन

गोल-दक्षिण

ऋतु-शिशिर 

राहू काल- 08:25 सुबह से 09:42 तक सुबह 

दिगसूल -पूर्व दिशा

अभिजीत मुहूर्त -11:53 सुबह से 12:41 दोपहर 

अमृतसिद्धि योग -15:39 से 31:08 घटी पल 

सर्वार्थसिद्धि योग -07:07 से 15:39 घटी पल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.