Move to Jagran APP

Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, तुला राश‍ि वालों को तनाव और समस्या से म‍िलेगा छुटकारा

Today Horoscope 19 December 2020 धनु राश‍ि के लोग आज जोश हिम्मत से कुछ असाधारण कार्य कर सकते हैं वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वहीं मीन राश‍ि के लोगों का आज आय और व्यय सामान्‍य रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 07:46 AM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, तुला राश‍ि वालों को तनाव और समस्या से म‍िलेगा छुटकारा
वृष-आज का द‍िन आपके लिए शुभ है। भाग्य आपका न‍िरंतर साथ देगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 19 December 2020 । आज के राश‍िफल के अनुसार वृश्चिक राश‍ि के लोग थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे, ऐसे लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी च‍िंंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

वृष-आज का द‍िन आपके लिए शुभ है। भाग्य आपका न‍िरंतर साथ देगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।  

मिथुन-आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आप निवेश कर सकते हैं। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा मिल सकती है।  

कर्क-आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। 

सिंह-आज का द‍िन विद्या में सफलता के लिए श्रेष्ठ है। किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में उन्‍नत‍ि होगी। 

कन्या -आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी आत्मविश्वास के साथ करेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक मिल सकता है। 

तुला-आज आप तनाव और समस्या से निजात पा लेंगे। आज आप परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक-आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। संतान के लिए शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

धनु-आज आप जोश हिम्मत से कुछ असाधारण कार्य कर सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

मकर-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को पूर्ण लाभ की संभावना है। 

कुम्भ-आज आपकी आय से अधिक व्यय होगी। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होगा। मेहमान आ सकते हैं। 

मीन-आज आपका आय और व्यय सामान्‍य रहेगा। प्रेम संबंधों मे निश्चित सुधार होगा। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।  

पंचांग 

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-07:03 

सूर्यास्त-17:21

नक्षत्र-धनिष्ठा

योग-हर्षण 

करण-बालव

राशि-मकर

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-मूल

अयन-दक्षिणायन

गोल- दक्षिण

ऋतु-हेमंत 

राहू काल - 09:03 सुबह से 10:55 तक सुबह 

पंचकारम्भ -07:16 सुबह से

अभिजीत मुहूर्त -11:48 सुबह से 12:36 दोपहर

अमृत योग- 14:15 से 31:04 घटी पल

 मृत्यु योग 07:03 से 14:18 घटी पल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.