Coronavirus:कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए विदेश से लौटे यात्रियों की तलाश करेगी एलआइयू Amroha News
स्वास्थ्य महकमे की तमाम कोशिश के बावजूद नहीं मिले यात्री। क्षेत्र में विदेश से लौटे कुल तेरह यात्रियों की सूची प्रशासन के पास लेकिन वह कहां है इसकी जानकारी नहीं।
अमरोहा,जेएनएन। विदेश से लौटे 13 यात्री तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं मिल पा रहे हैं। अधिकारियों के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने इन यात्रियों की सूची एलआईयू को सौंप दी है।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अभी तक विदेश से लौटने वाले यात्रियों की संख्या 194 से बढ़कर 197 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे ने इन यात्रियों को आइसोलेट कर 28 दिन के लिए उनके घरों में निगरानी के लिए रखा। 20 यात्रियों की ट्रेङ्क्षकग पूरी होने पर स्वास्थ्य टीम ने क्लीनचिट दे दी है। इसमें से विदेश से लौटने वाले 13 यात्री ऐसे हैं। जिनका तमाम कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य महकमा पता नहीं लगा पाया। इन गायब यात्रियों की सूची एलआइयू को सौंपी गई है। अब एलआइयू की टीम इनकी खोज करेगी। डॉ. विनोद कुमार ने बताया विदेश से लौटे 13 यात्री नहीं मिले हैं। इनकी सूची एलआईयू को सौंप दी गई है। जो यात्री विदेश से आए हैं और इस समय गायब हैं उनकी तलाश में पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकर झोंक दी है। लगातार लोगों से इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम भी इसमें मदद कर रही है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अगर किसी को भी इन लोगों के बारे में पता चले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें ताकि उन्हें क्वारंटाइन कराके और जांच कर के लोगों को बचाया जा सके।