Move to Jagran APP

गुरुवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन, अभी और गिरेगा पारा, छाया रहेगा कोहरा Moradabad News

अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट ठिठुरते नजर आए लोग। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरने की है संभावना।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 11:12 AM (IST)
गुरुवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन, अभी और गिरेगा पारा, छाया रहेगा कोहरा Moradabad News
गुरुवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन, अभी और गिरेगा पारा, छाया रहेगा कोहरा Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन।  उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मैदान में भी दिखने लगा है। मुरादाबाद में गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही।  बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.2 से गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 14.8 से गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुरुवार को सुबह कोहरे से लिपटी हुई थी, हालांकि दोपहर के बाद हल्की धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन, शाम पांच बजे तक फिर से तापमान तेजी से गिरना शुरू हो गया। शाम के समय ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे।

loksabha election banner

जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि पारा अभी और गिरेगा। आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार है। 

चार डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अनुमान है कि आगामी दो दिन कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में निरंतरता बताई जा रही है। साल के अंतिम दिन बारिश की संभावना है। 

अलाव सेंकते नजर आए लोग

 शहर की सभी गलियों, नुक्कड़ों में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। ठंड के कांपते लोग घरों में हीटर के सामने रहे। घर से निकलने से पहले लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढक लिया। 

गर्म कपड़ों के साथ हीटर खरीदने उमड़े लोग 

 महानगर की प्रमुख बाजार गुरुवार को गुलजार नजर आई। गर्म कपड़े के साथ लोग हीटर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पीली कोठी के निकट सेल में भी सैकड़ों लोग पहुंचे। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर भी कई लोग हीटर खरीदते नजर आए।  

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बढ़ा रहा चिंता 

न्यूनतम और अधिकतम के बीच गुरुवार को अंतर 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम का तापमान काम यह कम अंतर लोगों की  चिंता बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब तापमान का अंतर कम हो जाता है तो बीमारियां बढऩे लगती हैं। विशेषकर बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ जाता है। दिल के रोगियों को हृदयाघात होने की आशंका भी अधिक रहती हैं। 

 आने वाले दिनों में तापमान पर एक नजर

दिन          अधिकतम    न्यूनतम         स्थिति 

27 दिसंबर     6              14                 कोहरा 

28 दिसंबर     5              14                 कोहरा 

29 दिसंबर     4               15                 सामान्य 

30 दिसंबर     4              15                   धूप 

31 दिसंबर     6              16                   बारिश 

1 जनवरी      6               16                   बारिश 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.