Move to Jagran APP

दहेज हत्या में फरार दो महिला सहित तीन इनामी गिरफ्तार

जासंमुरादाबाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे दस-दस हजार के तीन इनामी आ

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:10 PM (IST)
दहेज हत्या में फरार दो महिला सहित तीन इनामी गिरफ्तार
दहेज हत्या में फरार दो महिला सहित तीन इनामी गिरफ्तार

जासं,मुरादाबाद : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे दस-दस हजार के तीन इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पकड़े गए आरोपितों में दो महिला भी शामिल हैं।

loksabha election banner

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि नवंबर 2019 में मझोला के गांव भोगपुर मिठोनी निवासी नरेश ने दहेज हत्या की तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि नरेश ने अपनी बेटी सोनू का सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी राहुल के साथ वर्ष 2015 में विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज के लिए सोनी को प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल के लोगों से परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नवंबर 2019 को आरोपित पति राहुल, सास राधा उर्फ लता, ननद दीपमाला व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश पर कुर्की हुई, लेकिन आरोपित कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए। बाद में एसएसपी ने चारों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में बुधवार को एक आरोपित दीपमाला को पुलिस ने मोरा की मिलक स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित पति राहुल, सास राधा और ननद चिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.