तीन अपहर्ताओं गिरफ्तार लेकिन, अपहृत महिला का सुराग नहीं लगा Moradabad News
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक महिला का सरेराह अपहरण कर लिया गया। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 12:36 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 12:15 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन : मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक महिला का सरेराह अपहरण कर लिया गया। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी तो मिली है लेकिन, अपहृत महिला व एक और आरोपित का सुराग नहीं लगा है। मामला शनिवार की देर रात का है। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के मुताबिक मूंढापांडे निवासी शकील अहमद ने सोमवार देर शाम तहरीर दी। बताया कि उसके साढ़ू का घर कुंदरकी में है। साढ़ू की 28 वर्षीय बेटी पांच साल से मायके में रह रही है। उसका पति से तलाक हो चुका है। 28 जून को मायके से वह मूंढापांडे में मौसा के घर आई। 29 जून की रात को करीब 12 बजे वह मौसा के घर से टहलते हुए मूंढापांडे टेंपो स्टैंड की ओर गई। काफी देर तक नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई। तभी एक युवक ने बताया कि टेंपो स्टैंड पर मौजूद चार लोग महिला को बाइक पर बिठा कर कहीं ले गए हैं। यह सुनते ही शकील अहमद के होश फाख्ता हो गए। एक जुलाई को वह मूंढापांडे थाना पहुंचे। दो नामजद समेत चार आरोपितों के खिलाफ उन्होंने अपहरण करने का आरोप लगाया। मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों भोलू, सीताराम उर्फ छोटू व पवन को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपित प्रेम सिंह अभी फरार है। प्रेम सिंह टैंपो स्टैंड पर पकौड़ी का ठेला लगाता है। शेष तीनों आरोपित मजदूर हैं। अपहृत महिला का सुराग पुलिस अभी तक लगा नहीं पाई है। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत महिला व चौथे आरोपित की तलाश हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें