प्रेमिका के चक्कर में शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक
मासूका के चक्कर में फंसे एक चौकीदार के बेटे ने तीन तलाक देकर अपनी बीवी को घर से निकाल दिया। पीडि़ता जब थाने पहुंची तो पुलिस ने भी मदद नहीं की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
मुरादाबाद, जेएनएन। मासूका के चक्कर में फंसे एक चौकीदार के बेटे ने तीन तलाक देकर अपनी बीवी को घर से निकाल दिया। पीडि़ता जब थाने पहुंची, तो पुलिस ने भी मदद नहीं की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है।
पाकबड़ा के इस्लाम नगर निवासी जीनत ने बताया कि उनका निकाह छह वर्ष पहले फुरकान के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। उसे पता चला कि उसका पति का दूसरी महिला के चक्कर है। तब महिला ने पति को समझाया। पति ने पत्नी की बात अनसुनी कर दी। तब पीडि़ता ने पति के करतूतों से चौकीदार ससुर को अवगत कराया। पूरा परिवार ही महिला के खिलाफ हो गया। पीडि़ता की एक न सुनी गई। 20 अक्टूबर को उसका पति मासूका को साथ लेकर घर पहुंच गया। महिला ने इसका विरोध किया। तब आरोपित ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर खामोश करा दिया। इस बीच फुरकान ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। तब पीडि़ता थाने पहुंची। वहां उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पीडि़ता ने तहरीर एसएसपी को दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।