इस बार झूमर और कंदील से इतराएगा रोशनी का त्योहार moradabad news
रोशनी के त्योहार यानी दीपावली से पहले ही बाजार रोशन हो गया है। हर परिवार इस खुशियों भरे त्योहार में शरीक होने के इंतजाम में जुट गया है।
मुरादाबाद :रोशनी के त्योहार यानी दीपावली से पहले ही बाजार रोशन हो गया है। हर परिवार इस खुशियों भरे त्योहार में शरीक होने के इंतजाम में जुट गया है। घर को सजाने के लिए बाजार से खरीदारी हो रही है, तो वहीं दीपावली के दिन सबसे अलग दिखने के लिए कपड़े से लेकर गहने तक खरीदे जा रहे हैं। इस बीच दीपावली पर सबसे खास कंदील और डिजाइनर झूमर की डिमांड एक बार फिर बढ़ गई है।
छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े शो-रूम तक में खूबसूरत कंदील और डिजाइनर झूमरों ने कब्जा कर लिया है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर झालरों से ज्यादा डिमांड कंदील की होने लगी है, इसलिए इस बार कंदील ही सबसे ज्यादा मंगवाई गई हैं।
झूमर मटकी और पारंपरिक लैंप किए जा रहे पंसद
झूमर और कंदील में सबसे ज्यादा डिजाइन झूमर मटकी और पारंपरिक लैंप के हैं। इस बार बाजार में गणेश-लक्ष्मी पिं्रंट वाले और रंग-बिरंगी लाइटिंग वाली झूमर भी है, जिसे ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
70 से 400 रुपये तक के कंदील
इस बार भी दीपावली पर घर के आंगन और गलियारे को सजाने के लिए कंदील मौजूद हैं। इसमें कागज के कंदील और वॉशेबल कंदील हैं। इनकी रेंज 70 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। इसके अलावा लाइटिंग वाले झूमर तो हजार रुपये से ज्यादा के बिक रहे हैं।