मुरादाबाद में आज से दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल, उपभोक्ताओं को उठानी पड़ेगी परेशानी
सोमवार से बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। पहले दिन निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर सिविल लाइंस की इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) में हड़ताल पर बैठेंगे। दूसरे दिन रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
मुरादाबाद। सोमवार से बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। पहले दिन निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर सिविल लाइंस की इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) में हड़ताल पर बैठेंगे। दूसरे दिन रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें पांच कर्मचारी संगठन और चार अधिकारी संगठनों को हड़ताल को समर्थन है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी हड़ताल में शामिल रहेगा। आइडीबीआइ बैंक को एलआइसी में विलय करने का भी विरोध किया जाएगा। पहले से दो दिन बैंक बंद हैं। हड़ताल को मिलाकर चार दिन बैंक बंद रहेंगे। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक बंद चल रहे थे। अब दो दिन हड़ताल से बैंकों में लेनदेन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनाइटेड के सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि बैंकों में 15 व 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल रहेगी।