अमरोहा में ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त उतरा करंट पति की मौत पत्नी गंभीर Amroha news
अमरोहा में ई रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद। अमरोहा के मंडी धनौरा के गांव के कैसरा में ई रिक्शा चार्जर करते वक्त अचानक करंट उतरने की एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही उसकी पत्नी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।गांव कैसरा में धर्मेंद्र पुत्र गोपाल का परिवार रहता है। वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते हैं कि आज सुबह वह लाइट के सहारे अपनी ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। इस दौरान रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर धर्मेंद्र की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। वही उसकी पत्नी बचाव के दौरान बुरी तरह झुलस गई। जिसे आनन-फानन में लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से पत्नी धर्मवती को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।