Move to Jagran APP

Weather : मौसम में होगा बदलाव, अब रातों में सताएगी सर्दी, आगामी दिनों में तापमान पर एक नजर

Weather forecast माह के अंत में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में उमस और गर्मी का अहसास होता है जबकि रात के तापमान में ग‍िरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक अक्‍टूटर से सर्दी का आगमन हो जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 10:07 AM (IST)
Weather : मौसम में होगा बदलाव, अब रातों में सताएगी सर्दी, आगामी दिनों में तापमान पर एक नजर
मौसम में होगा बदलाव, अब रातों में सताएगी सर्दी।

मुरादाबाद, जेएनएन। सितंबर की विदाई के साथ ही साथ मौसम ने भी तेजी से बदलना शुरू कर दिया है। भले ही दिन में धूप निकल रही हो और हमें गर्मी सता रही हो लेकिन, रात का तापमान गिरने लगा है। अगर दिन और रात के तापमान को देखा जाए तो करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात में तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरना शुरू हो गया है, जिस कारण चादर ओढ़ने वाला मौसम आने लगा है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीस सिंतबर के आसपास ही मानसून विदा होता है, जिसके बाद सर्दियां शुरू होती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से मानसून मैदानी इलाकों से पूरी तरह विदा हो चुका है और पहाड़ों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिस कारण मौसम ने भी बदलना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि रात का तापमान 24 से 25 डिग्री होना चाहिए लेकिन यह 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पर जाकर रुक रहा है। पछुआ हवाएं शुष्क करेंगी मौसम मानसून की विदाई के साथ ही राजस्थान से पछुआ हवाएं भी चलना शुरू हो गई हैं। ये हवाएं बिना नमी के चलती हैं, जिससे मौसम भी शुष्क हो जाता है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद के मुताबिक अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू होगा और रात में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा।

एक सप्ताह का पूर्वानुमान

दिन न्यून. अधि.

28 सितंबर 24     34     

29 सितंबर 23     35

30 सितंबर 22 36   

1 अक्टूबर 23 37

2 अक्टूबर 24 36

3 अक्टूबर 23 35

पिछले पांच सालों में सितंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

साल अधि. न्यून.

2018     35.4 21.2

2017       34.4   22.2

2016        36.2    21.4

2015         36.6     22.8

2014        37.6       21.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.