Move to Jagran APP

अभी तीन द‍िन और खराब रहेगा मौसम, आज भी हो सकती है बारिश, जान‍िए कैसा रहेगा मुरादाबाद का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जनवरी को करीब 25 से 30 मिमी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बना होने से लगातार बारिश होगी। 11 जनवरी से आसमान साफ रहने का अनुमान है। अभी ठंड से राहत नहीं म‍िलने जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:22 AM (IST)
अभी तीन द‍िन और खराब रहेगा मौसम, आज भी हो सकती है बारिश, जान‍िए कैसा रहेगा मुरादाबाद का मौसम
बाजार में बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग कम आवाजाही कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी 10 जनवरी तक मौसम साफ होने के कोई आसार नहीं हैं। तीन द‍िन द‍िनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी सुबह के समय बादल छाए रहेंगे, एक या दो बार हल्‍की बारिश हो सकती है। कल भी ऐसी स्थित‍ि रह सकती है। 11 जनवरी से आसमान साफ रहने का अनुमान है। अभी ठंड से राहत नहीं म‍िलने जा रही है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जनवरी को करीब 25 से 30 मिमी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बना होने से लगातार बारिश होगी। ठंड बढ़ने से लोग घर पर अलाव जलाकर शरीर को गर्म रखने की कोश‍िश कर रहे हैं। बाजार में बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग कम आवाजाही कर रहे हैं। जैकेट, कैप, दास्ताने और जूते-मोजे की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दस जनवरी तक सर्दी अधिक रहेगी। इसके बाद मौसम सामान्य रहने से राहत मिलेगी। ठंड से बचने के लिए बाजार में भी तिल, अंडे, मेवा समेत अन्य चीजों की बिक्री इन दिनों बढ़ी है। 

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

तारीख               न्‍यूनतम तापमान                अधिकतम तापमान 

08-जनवरी           11.0                                 21.0

09-जनवरी           10.0                                 23.0 

10-जनवरी           10.0                                  23.0 

11-जनवरी            9.0                                    22.0

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद रेल मंडल के पांच रेल मार्गों पर मार्च तक तेज गति से दौड़ने लगेंगी ट्रेनें, यात्र‍ियों को म‍िलेगी राहत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.