Move to Jagran APP

अभी चार द‍िन और खराब रहेगा मौसम, आज फ‍िर से हो सकती है बारिश, जान‍िए मुरादाबाद के मौसम का हाल

बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गई। बाजार में बारिश के कारण लोगों की आवाजाही कम रही। कामकाजी लोग ही सड़क पर नजर आए। बारिश से ठंड बढ़ने पर लोग जैकेट कैप दास्ताने और जूते-मोजे में नजर आए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:46 AM (IST)
अभी चार द‍िन और खराब रहेगा मौसम, आज फ‍िर से हो सकती है बारिश, जान‍िए मुरादाबाद के मौसम का हाल
बुधवार को 10 मिमी बारिश हुई,न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंचने से कांपा शरीर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है। बुधवार को बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। ठंड के साथ कंपकपी भी छूटी। दिन भर बारिश होती रही। बुधवार को करीब 10 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने चार दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की है। छह जनवरी को भी आठ मिमी बारिश हो सकती है। बीच में सात जनवरी को एक मौसम साफ रह सकता है। लेकिन, अगले दिन आठ जनवरी को अच्छी वर्षा होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जनवरी को करीब 25 से 30 मिमी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बना होने से लगातार बारिश होगी।

loksabha election banner

बुधवार को दोपहर 12 बजे से बारिश शुरू हुई। पहले हल्‍की बूंदाबांदी होती रही लेकिन, दो बजे के बाद अच्छी बारिश हुई। इससे सड़क पर चलते राहगीर तरबतर हो गए। पेड़, टीनशेड के नीचे जाकर इस ठंड में बचने की कोशिश की। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस है। सुबह घना कोहरा व बादल छाए हुए थे। जिससे सूरज भी रजाई में दुबका रहा। लोगों ने घर अलाव जलाकर शरीर को गर्म रखने का प्रयास किया। बाजार में बारिश के कारण लोगों की आवाजाही कम रही। कामकाजी लोग ही सड़क पर नजर आए। बारिश से ठंड बढ़ने पर लोग जैकेट, कैप, दस्ताने और जूते-मोजे में नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दस जनवरी तक सर्दी अधिक रहेगी। इसके बाद मौसम सामान्य रहने से राहत मिलेगी। ठंड से बचने के लिए बाजार में भी तिल, अंडे, मेवा समेत अन्य चीजों की बिक्री इन दिनों बढ़ी है। इस बारिश से गेहूं के लिए फायदा है। अगर तेज बारिश हुई तो सब्जियों को नुकसान हो सकता है। 

यह भी पढ़ें :-

यूपी व‍िधानसभा चुनाव से पहले लापता हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के लिए अभियान चलाएगी पुलिस

रेलवे यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत, अब प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही पता चल जाएगा, क‍िस जगह मिलेगा खाना

छह महीने बाद व‍िवाह‍िता ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने छह पर दर्ज क‍िया केस, पढ़ें क्‍या हुआ था उस रात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.